निश्चय मित्रों के दान के लिए खुलेगा बैंक खाता, मरीजों को दिया जाएगा फूड बास्केट
पलामू, जुलाई 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। राज्य और केंद्र सरकार के निर्देश के आलोक में टीबी विभाग में इलाजरत मरीजों को फूड बास्केट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निश्चय मित्रों के लिए बैंक खाता खोला जाएगा। निश्चय मित्र खाता में पैसा भेजकर मरीजों की मदद कर सकेंगे। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ एस के रवि ने बताया कि टीबी विभाग के मरीजों के लिए खाता खुलने से निश्चय मित्र घर बैठे उसमें पैसा भेज सकते है। साथ ही इस खाता का क्यूआर कोड डेवलप कर सार्वजनिक जगहों पर चिपकाया जाएगा । इससे आम लोग भी छोटी बड़ी मदद कर सकेंगे। उन्होंने जिले के सभी सक्षम लोगों से आग्रह किया है टीबी मरीजों के कल्याणार्थ निश्चय मित्र जरूर बने ताकि मरीज का भला हो सके । यह भी पढ़ें- टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सात मरीजों को मिली पोषण किट उन्होंने प्रशासन से भी इस मामले में पहल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.