विकासनगर, अप्रैल 10 -- कालसी,संवाददाता। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बसाया की ओर से ग्राम ललऊ में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। आसपास के चालीस लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आभा शर्मा ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। आवश्यकतानुसार रक्त परीक्षण भी किए गए एवं फार्मासिस्ट पूजा नौटियाल ने निशुल्क दवा वितरित की गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने ग्रामीणों को उचित खान-पान एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर योग अनुदेशक विजय पाल भंडारी ने योग को अपनी जीवनशैली में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया एवं योगाभ्यास भी कराया गया। -फोटो
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.