रांची, जुलाई 17 -- चान्हो, प्रतिनिधि। भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत शुक्रवार को चामा पंचायत भवन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क हेल्थकेयर एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच उनकी आवश्यकता के अनुसार व्हीलचेयर, वॉकर, श्रवण यंत्र, छाता, छड़ी समेत अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम ने लाभार्थियों को उपकरण सौंपते हुए कहा कि यह योजना वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को अधिक सम्मानजनक, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है और उनका उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंदों तक हर संभव सहायता पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि योजना का अगला वितरण शिविर सोंस पंचायत में आयो...