आगरा, अप्रैल 18 -- आगरा विकास मंच द्वारा 117 दिव्यांग सेंटर, जयपुर हाउस में आयोजित निशुल्क हड्डी रोग एवं जांच, प्रत्यारोपण शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं उपचार प्राप्त किया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विभांशु जैन ने मरीजों की जांच की और कई मरीजों को जोड़ प्रत्यारोपण के लिए चिन्हित किया। इन मरीजों का आगे लागत मूल्य पर ऑपरेशन कराया जाएगा। वहीं डॉ. अनिल कुशवाहा और विशेषज्ञ दिव्या कुशवाहा ने फिजियोथेरेपी के माध्यम से हड्डी एवं मांसपेशियों के दर्द से पीड़ित मरीजों को राहत प्रदान की। आधुनिक मशीनों से उपचार सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।नसों से संबंधित समस्याओं वाले मरीजों को प्रमुख न्यूरो फिजिशियन डॉ. विनय अग्रवाल के पास रेफर किया गया, जहां उन्हें निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। सामान्य फिजिशियन परामर्श के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.