बरेली, जून 7 -- बरेली। बाबा महाकाल सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को श्री विष्णु बाल सदन जूनियर हाईस्कूल, काली बाड़ी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर व शर्बत वितरण हुआ। मुख्य अतिथि रवि गोयल, प्रदेश सचिव अपराध निरोधक समिति उ.प्र. ने फीता काटकर उद्घाटन किया। शिविर में 250 मरीजों का जांच कर निशुल्क दवा दी गई। महिलाओं को सैनिटरी पैड बांटे गए व खून की फ्री जांच हुई। इस दौरान डॉ. आदित्य त्यागी, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. उत्कल गुप्ता, डॉ. डौली सिंह समेत राहुल तिवारी, दीक्षा मिश्रा, राधा सिसौदिया आदि का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- रोटरी क्लब सेंट्रल की ओर से किया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...