नैनीताल, मई 10 -- नैनीताल। आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस वुमेन्स कलेक्टिव की ओर से गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर गेठिया क्षेत्र में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें साईं और वेदांता अस्पताल के विशेषज्ञों ने 175 ग्रामीणों की ईसीजी और शुगर समेत अन्य जांचें कर दवाइयां बांटीं। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहन सती, फिजिशियन डॉ. उत्तम शेट्टीगर, फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश चंद्र जोशी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका सती, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिरुद्ध तथा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद जोशी सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। ज्योति सिंह के समन्वय में आयोजित इस शिविर में डॉक्टरों ने स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। मनोज गंगोला, ग्राम प्रधान रिंकू, अमन, प्रत्यूष, विनायक, वैभव ने सभी सहयोगियों का आभार व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.