हाजीपुर, फरवरी 28 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र देसरी प्रखंड क्षेत्र के जफराबाद लखनपुर में युवा लोजपा रा.एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। निशुल्क मेडिकल कैंप से लोगों का चेकअप कर दवा वितरण किया गया। इस शिविर का उद्घाटन पद्म भूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डा.अजय कुमार एवं युवा लोजपा रा.के जिलाध्यक्ष पवन राज ने सयुंक्त रुप से किया। चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा.अजय कुमार ने कहा कि पार्टी हर संभव गरीबों के स्वास्थ के ख्याल में रखते हुए इसी तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में स्वाथ्य जांच बी.पी एवं सुगर का जांच,महिला चिकित्सक के द्वारा महिलाओं से जुड़ी...