फतेहपुर, जून 5 -- फतेहपुर। लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन के सहयोग से संस्था जन कल्याण महासमिति द्वारा शुक्रवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। हसवां ब्लाक के गांव रामपुर थरियांव में आयोजित शिविर में 513 मरीजों का पंजीकरण हुआ। शिविर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक, विभाकर शास्त्री के अलावा विराज शास्त्री एवं कंसल्टेंट निशीत भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बुजुर्गों और माताओं, बहनों को ग्राम स्तर पर ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। कैंप में शुगर, हीमोग्लोबिन, बीपी, आंख, कान, 128 एचआईवी, सिफलिश, की जांच की गई। दवाएं दी गईं। वहीं 225 नेत्र रोगियों को की जांच में 110 को नि:शुल्क चश्मा और 50 को कान की मशीन भी प्रदान की गई। इस मौके पर महासमिति के सचिव बीपी पाण्डेय, भाजपा नेता धनंजय द्विवेदी, नीटू मिश...