निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 150 ने उठाया लाभ
विकासनगर, मई 16 -- सुभारती अस्पताल झाझरा की ओर से शनिवार को बीडीएम स्कूल हरबर्टपुर में में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 150 से अधिक विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कई लाभार्थियों को प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में डॉ. वीडी सेमवाल (जनरल फिजिशियन), डॉ. शिवानी सिंह (महिला चिकित्सक), डॉ. इशान चौधरी (ईएनटी विशेषज्ञ) और डॉ. भावना (दंत चिकित्सक) सहित अन्य विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर के दौरान बच्चों की सामान्य शारीरिक जांच, नेत्र परीक्षण, कान-नाक-गला परीक्षण, दंत परीक्षण और पोषण संबंधी परामर्श दिया गया। जिन विद्यार्थियों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पाई गईं, उन्हें आगे की जांच एवं उपचार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। यह भी पढ़ें- पशु च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.