निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
बांदा, जून 22 -- बांदा। सेवा के दो साल पूरे होने पर डॉ. नरेन्द्र गुप्ता मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, बस स्टैंड रोड में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मरीजों को मुफ्त जांच और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी कौशल गुप्ता ने महिलाओं की जांच की। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मृगांक गुप्ता ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इसके अलावा डॉ. अविनाश चंद्र, डॉ. तन्वागिनी रिचि गुप्ता और डॉ. शाश्वत गुप्ता ने भी मरीजों को देखा और आवश्यक दवाएं वितरित कीं। डॉक्टरों ने ब्लड प्रेशर, शुगर, हड्डी-जोड़, पेट व सामान्य बीमारियों की जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.