निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 255 मरीजों की हुई जांच
बागेश्वर, अप्रैल 19 -- बागेश्वर। जिला अस्पताल में रविवार को राम मूर्ति स्मारक अस्पताल, बरेली के तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 255 मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांच की गई। शिविर के दौरान मरीजों की ईको जांच के साथ ही न्यूरो विशेषज्ञों ने परामर्श दिया। इसके अलावा पेट और लिवर संबंधी बीमारियों की भी जांच कर आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी गई। इस दौरान डा निर्मल्या साहा, डा नितिन अग्रवाल और डा दिपेश अग्रवाल सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। शिविर के संचालन में प्रबंधन टीम से ऋषभ ने सहयोग किया। शिविर का लाभ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उठाया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे दूरदराज के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.