मथुरा, जनवरी 31 -- शुक्रवार को श्री अग्रवाल सभा कोसीकला के तत्वावधान में अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद के सहयोग से नेशनल हाईवे स्थित श्री महाराजा अग्रसेन वाटिका में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में लगभग 170 मरीजों की निशुल्क जांच की गई। दर्जन भर चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में ऑर्थोपेडिक, पल्मोनरी मेडिसिन, गैस्ट्रो एवं जनरल फिजिशियन से संबंधित जांच व परामर्श उपलब्ध कराया गया। इस दौरान मैमोग्राफी एवं फाइब्रो स्कैन जांच के लिए पूर्व पंजीकरण की व्यवस्था भी की गई थी। चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजीव जाबिया, संयोजक देशबंधु अग्रवाल एवं मंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.