रुद्रपुर, अप्रैल 26 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चेतना स्टूडेंट विंग सोसायटी ने आरोग्य कार्यक्रम के तहत निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसका शुभारंभ कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने किया। शिविर में गौतम हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्त्री रोग, जनरल मेडिसिन, हड्डी एवं नेत्र रोग से संबंधित जांचें की। रक्तदान शिविर सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित हुआ। इसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। करीब 175 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। जबकि 54 लोगों ने रक्तदान किया। आयोजन में चेतना स्टूडेंट विंग के पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यहां चेतना स्टाफ काउंसलर डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. आरसी श्रीवास्तव, डीन पीजीएस डॉ. लोकेश वार्ष्णेय, डीन छात्र कल्याण डॉ. आनंद स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.