आगरा, मई 13 -- श्री हरीऊषा फाउंडेशन की ओर से आरोग्यम निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 14 मई को आयुष्मान भारत केन्द्र, भीमनगर जगदीशपुरा में आयोजित किया जाएगा। सचिव रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर सुबह नौ बजे से आयोजित होगा। संस्था का लक्ष्य नियमित स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करना है, जिससे लोगों को चिकित्सीय सलाह से अवगत कराया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...