रुडकी, मई 1 -- रुड़की। भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा की ओर से सलेमपुर राजपूताना में केनरा बैंक के सामने निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ मनीषा बत्रा ने किया। शाखा सचिव बबीता आहूजा ने बताया कि केंद्र में महिलाओं व बालिकाओं को 3 माह, 6 माह व 1 वर्ष के प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इस दौरान महिला संयोजिका नीलम माधोक, सुगंध जैन, नीरज मित्तल, एडवोकेट मुकुल गर्ग, पीयूष गर्ग, दिनेश सैनी, नीलम शर्मा, विमलेश गिरी, अंजली गर्ग, ममता चंद्रा, अनुपमा मित्तल, सीमा वधावन, आभा गर्ग, संगीता सिंह, दीपाली, ममता, दिव्या, मंजू सैनी, निशा सैनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...