निशुल्क शीतल जल प्याऊ का किया शुभारंभ
आगरा, अप्रैल 1 -- फॉर्मा फ्रेन्ड्स एवं मित्र मंडली की ओर से बुधवार को पालीवाल पार्क में शीतल जल प्याऊ का शुभारम्भ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया। समिति से जुड़े सदस्य नितिन गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पालीवाल पार्क यूनिवर्सिटी गेट पर हमने शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया है। भीषण गर्मी में यूनिवर्सिटी और पालीवाल पार्क में आने वाले विद्यार्थी व अन्य लोगों को राहत मिलेगी। इस आयोजन में रिषभ गुप्ता, गिरिजाशंकर गुप्ता, नितिन गुप्ता, राहुल अग्रवाल, अनुज जैन, अमित वार्ष्णेय, समीर भटनागर, सौरभ बंसल, विभव मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.