निशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों की जांच
लखनऊ, मई 17 -- स्टेट तकमीलुत्तिब कॉलेज एंड हॉस्पिटल्स की ओर से मौलाना आजाद मेमोरियल अकादमी के जनरल सेक्रेट्री डॉ. अब्दुल कुद्दूस हाशमी की अध्यक्षता में मोहल्ला पटवारी बिजनौर में निशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कैंप इंचार्ज डॉ. सफिया लोखंडे ने कहा कि यूनानी चिकित्सा पद्धति केवल रोगों का इलाज ही नहीं करती, बल्कि संतुलित खान-पान, परहेज और प्राकृतिक जीवनशैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए भी जागरूक करती है। डॉ. अब्दुल कुद्दूस हाशमी ने कहा कि आयुष पद्धति के अंतर्गत यूनानी चिकित्सा इंसानी मिजाज, रहन-सहन और प्राकृतिक उपचार पर आधारित है, जिसमें जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक औषधियों के माध्यम से रोगों को दूर करने का प्रयास किया जाता है। यह भी पढ़ें- एक कुशल डॉक्टर, एक शिक्षाविद् और यूनानी चिकित्सा शिक्षा के मजबूत स्तंभ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.