कन्नौज, जून 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। ग्राम सरायदायमगंज के पंचायत घर में आयोजित शंकरा आई हॉस्पिटल चौबेपुर कानपुर की शंकरा मित्र (वीएचवी) की टीम ने निशुल्क मोतियाबिंद का कैंप लगाया गया। डॉक्टरों की टीम ने शिविर में 60 रोगियों की जांच की, इसमें से 20 लोगों को मोतियाबिंद से ग्रसित पाया गया, जिसमें से 7 लोगों को मोतियाबिंद इलाज के लिए कानपुर भेजा गया। इस शिविर में जांच के बाद मोतियाबिन्द ऑपरेशन के मरीजों को लेंस, दवा, भोजन एवं कानपुर जाने व वापस छोडऩे की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी। कुछ लोग उक्त रक्तचाप, मधुमेह से ग्रसित पाए गए। उनको दवाइयों का सेवन करके स्थिति सामान होने तक आपरेशन ना कराने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल हुमन सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, नेत्र परीक्षण कैम्प लगाया गया शंकरा मित्र देव कुमार यादव ने...