निशुल्क प्याऊ का का हुआ शुभारंभ
वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी। रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल के सामने नि:शुल्क प्याऊ लगाया गया। सचिव डॉ. संजय राय ने बताया कि रेडक्रॉस सोसाइटी आगामी एक माह सामुदायिक सेवा माह के रूप में मनाएगा। इस दौरान शहर के अन्य स्थानों पर प्याऊ के अलावा निराश्रित बच्चों में वस्त्र वितरण और स्वास्थ्य परिक्षण के साथ साथ कई काम किए जाएंगे। कैंसर और थैलेसीमिया पीड़ित लोगों के सहायतार्थ रेडक्रॉस सदस्य रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान करेंगे। रेडक्रॉस चेयरमैन विजय शाह, डॉ. एसएस गांगुली, जेपी बालानी, वेद मूर्ति शास्त्री, डॉ. सुनील मिश्रा, डॉ. अजय अग्रवाल, रोहित बालानी, संतोष जैन, विक्की गौड़, अरविन्द गांधी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.