चम्पावत, मार्च 27 -- समग्र शिक्षा अभियान के निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण शुरू हुआ। इस दौरान छात्र छात्राओं को पुस्तक बांटी गई। जबकि पुस्तक वाहनों को न्याय पंचायत के लिए रवाना किया गया। चम्पावत केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को निशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि दर्जाधारी श्याम पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी और एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी ने पुस्तक वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। सीईओ मान सिंह ने बताया कि कुल 647 विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराई जाएंगी। इस दौरान छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में सभासद रोहित बिष्ट, कीर्ति बल्लभ बगौली, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी ...