गाजीपुर, मार्च 9 -- खानपुर (गाजीपुर)। अघोराचार्य बाबा गौतम राम के निर्देश पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन सोमवार को पांचवीं बार नायकडीह बाबा कीनाराम प्रांगण में किया गया। जिसका शुभारंभ बाबा कीनाराम के आरती के साथ बतौर मुख्य अतिथि बाबा कीनाराम के महंत विनय दास ने किया। इसके पश्चात पूरे क्षेत्र से जुटे लोगों का वाराणसी से आई अनुभवी टीम ने नेत्र परीक्षण किया। शिविर का करीब 77 लोगों ने लाभ उठाया। अधिकांश को दवा दी गई तो वहीं 53 लोगों की समस्या विकट होने पर निःशुल्क ऑपरेशन के लिए आरजे शंकरा अस्पताल में रेफर किया गया। इस मौके पर प्रबंधक रामकृष्ण सिंह अलगू,डॉ जियाउ, डॉ चेतना, श्रेया तिवारी, हिमांशी पाल, रेनू सिंह, चंदन,गुलाब पाण्डेय, बेचू बिंद, दुर्गा चौरसिया लल्लन, स्थुरंजय मुन्ना गुप्ता,संतोष दुबे मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...