देहरादून, अप्रैल 19 -- फोटो...... - 9 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन और पांच जांच के लिए योग्य पाए गएदेहरादून। दून सिख वेलफेयर सोसाइटी की ओर से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस दौरान 185 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। इसमें 19 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन और पांच जांच के लिए योग्य पाए गए हैं।रविवार को कर्जन रोड स्थित गुरु नानक निवास में नेत्र जांच शिविर में जांच के बाद मरीजों को निशुल्क दवाईयां और चश्मे दिए गए। शिविर में श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल और एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के नेत्र विशेषज्ञ डॉ श्रेष्ठा और डॉ स्वाति ने सभी का चेकअप किया। इस मौके पर सरदार अमरजीत सिंह ओबरॉय, सरदार इंदरजीत सिंह, केके अरोड़ा, केएस चावला, अमरजीत सिंह भाटिया, अर्जुनदास भारद्वाज, डी एस वालिया, वीके गुप्ता, वीके वोहरा, हरमीत सिंह, जेएस चुग, श्रीराम मंदिर के अध्यक्ष...