अलीगढ़, मार्च 7 -- अलीगढ़, संवाददाता। वार्ष्णेय युवा संगठन उदय द्वारा शुक्रवार को एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसमें पदाधिकारियों ने बताया कि 8 मार्च को एक निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन गांधी आई हॉस्पिटल के पास एनआर जैन आई सेंटर पर लगाया जाएगा। जिसमें डॉ. रवि राज जैन अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में रजिस्ट्रेशन कराने वाले मरीजों को एक सप्ताह तक मुफ्त देखा जाएगा। 20 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन, दवा, चश्मा उपलब्ध के साथ शुगर व खून की जांच भी होगी। इस मौके पर तन्मय वार्ष्णेय, महामंत्री अंकित वार्ष्णेय, भरत गुप्ता, सुमित, अटल, पुष्पेंद्र वार्ष्णेय, आशीष राजा, अंकुश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.