एटा, फरवरी 13 -- मथुरा की समाजसेवी संस्था कल्याण करोति नेत्र चिकित्सा संस्थान ने जेएसवी पब्लिक स्कूल में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया। डॉक्टरों ने 221 मरीज का परीक्षण किया। परीक्षण में 111 मोतिया बिन्द मरीज चिन्हित किए गए। नेत्र चिकित्सक डॉ. अनुभव उपाध्याय ने बताया कि मोबाइल वैन अत्याधुनिक मशीनों के साथ जलेसर के विद्यालय में 13 तारीख को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन करती है, जिसमें परीक्षण से लेकर मोतियाबिंद के ऑपरेशन निशुल्क किए जाते हैं। परीक्षण के दौरान 221 में से 111 मैरिज मोतियाबिंद के पाए गए। जहां निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। शिविर में सुनील कुमार, विकास कुमार, काजल कुमार, मोना सिंह, रामेश्वर दयाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...