मेरठ, मार्च 16 -- समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव निर्मित यादव द्वारा अपने स्वर्गीय पिता धर्मवीर सिंह की स्मृति में सोमवार को ग्राम मिर्जापुर स्थित गुरुद्वारे में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नोएडा स्थित आई केयर सेंटर अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने मरीजों की जांच की। कुल 212 लोगों की ओपीडी की गई, जिनमें से 16 मरीजों को ऑपरेशन के लिए नोएडा स्थित अस्पताल में निशुल्क भेजा गया। सरदार मनजीत सिंह, जरनैल सिंह, कृष्णपाल यादव, राजपाल चौधरी, हंसराज जाटव, प्रीतम सिंह यादव और अंगरेज सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...