निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 105 मरीजों की हुई जांच
इटावा औरैया, जून 2 -- ऊसराहार। मंगलवार को सेवा क्लिनिक पर एक विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर सुप्रसिद्ध कल्याणं करोति नेत्र संस्थान गोवर्धन रोड मथुरा के तत्वाधान में लगाया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुँचकर अपनी आँखों की जांच कराई। शिविर की शुरुआत सुबह से ही हो गई थी जहां आसपास के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में 105 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। मथुरा से आए बरिष्ठ नेत्र डॉक्टरों की टीम द्वारा सभी मरीजों के नेत्रों का आधुनिक उपकरणों से परीक्षण किया गया। जांच के बाद मरीजों को उचित परामर्श और जरूरी दवाएं भी वितरित की गईं।परीक्षण के दौरान टीम को 18 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित मिले। इन सभी मरीजों को बेहतर और अत्याधुनिक इलाज के लिए कल्याणं करोति नेत्र संस्थान गोवर्धन रोड मथुरा भेजने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.