निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 100 मरीजों का परीक्षण
बहराइच, जून 9 -- नवाबगंज, संवाददाता। सीतापुर आंख अस्पताल के तत्वावधान में ग्राम पंचायत मिर्जा पुर तिलक में मंगलवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 100 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान 25 मोतियाबिंद के मरीज मिले। उन्हें ऑपरेशन के लिए सीतापुर ले जाया जाएगा। इसके अलावा अन्य मरीजों को चश्मा व दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान डॉ.विभु कुमार त्रिवेदी, प्रधान आदिल खान, रामचंद्र, असलम, साजिदा बानों, खलिकुन, अकील, लाजवंती, रन्नो, विशाल सहित बड़ी संख्या में मरीज मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 100 मरीजों का परीक्षण यह भी पढ़ें- नेत्र जांच कर बुजुर्गो को दिया गया चश्मा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.