निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों ने कराया उपचार
मेरठ, मई 12 -- रोहटा क्षेत्र के गांव पाथोली में मंगलवार को नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ रालोद नेता संजय चौधरी एवं जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने फीता काटकर किया। शिविर में 224 मरीजों का पंजीकरण कराया गया। शिविर में 25 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद पाये जाने पर उनका दिल्ली अस्पताल में निशुल्क ऑपरेशन कराकर दवाइयां वितरित की गई। शिविर में ग्राम प्रधान राजन सिरौही, कुलवंत सौलंकी, कृष्णपाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह, प्रमेन्द्र सिंह, राहुल पूनिया, रणवीर सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.