मेरठ, जनवरी 5 -- रोहटा। रोहटा क्षेत्र के ग्राम किनौनी में राजेन्द्र गुर्जर के आवास पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव आशीष चौधरी के द्वारा 21वें निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में सैकड़ों कि संख्या में लोगों की निशुल्क आंखों कि जांच कर चश्मे और दवाई वितरित किए। आशीष चौधरी ने कहा जनता कि सेवा करना मेरी प्राथमिकता है। दिल्ली से आई डाक्टरों की टीम में ज्योति, दीपा, पिंकी, सौरभ, सूर्यकांत, अंकुर भारद्वाज आदि शामिल रहे। इस दौरान मोतियाबिंद ऑपरेशन के मरीजों के ऑपरेशन, श्रवण यंत्र निशुल्क वितरित किए। चिकित्सा शिविर में फौजदार, तुषार, शाबिर, शौकिन खान, अनिरुद्ध, मनमोहन, आसिफ उर्फ छनगा, पिंटू शर्मा, सचिन, वकील सददाम, सोनू त्यागी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.