मेरठ, मई 12 -- एएस इंटर कॉलेज, मवाना में मंगलवार को बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष राधिका अत्री के नेतृत्व में सुभारती डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के साथ डब्लूडीसी एवं आईडीए मेरठ कैंट ब्रांच के चिकित्सकों ने निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर में डॉ. सुपर्णा पंडित, डॉ. गीतिका, डॉ. तनिष्का, डॉ. रितिका, डॉ. रिया पाल, डॉ. शशांक ने बच्चों के दांतों की जांच कर उन्हें दंत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की। शिविर में जिला उपाध्यक्ष नीना गुप्ता, जिला कोऑर्डिनेटर पूर्णिमा आर्य एवं जिला वाइस कोऑर्डिनेटर निक्की गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। लगभग 300 छात्राओं के दांतों का परीक्षण किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह एवं छात्राओं ने इस स्वास्थ्य सेवाभावी पहल के लिए सभी डॉक्टरों एवं बेटियां फाउंडेशन का आभार जताया।

हिंदी हिन्दु...