गाजीपुर, मई 2 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पचोखर गांव स्थित सब्जी मंडी में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से आए लोगों ने दांतों की जांच कराकर लाभ उठाया। शिविर का आयोजन समाजसेवी व विश्व हिंदू महासंघ महिला मंडल अध्यक्ष लक्खी गुप्ता के सहयोग से हुआ। शिविर में मुख्य चिकित्सक डॉ. रॉबिन चौबे के नेतृत्व में डॉ. हिमांशु, डॉ. सचिन गिरी और अरविंद यादव की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार व परामर्श दिया। इस दौरान ग्रामीणों को दांतों की साफ-सफाई, सही देखभाल और बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया। लक्खी गुप्ता ने बताया कि पूर्व में नेत्र शिविर आयोजित किया जा चुका है और आगे महिला कैंसर जांच शिविर लगाने की योजना है, ताकि जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। यह भी पढ़ें- निशुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.