लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- मैगलगंज चपरतला टोल प्लाजा पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ-साथ, राहगीरों व वाहन चालकों की भी जांच कराई। सीएचसी पसगवां की टीम ने लोगों की स्क्रीनिंग कर टीबी के लक्षणों की जानकारी ली। शिविर के दौरान स्वास्थ्य टीम ने उपस्थित लोगों को टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि समय पर जांच और नियमित इलाज से इस बीमारी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। साथ ही लोगों को खांसी, बुखार, वजन कम होना जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी गई। इस अवसर पर टोल प्लाजा कर्मचारी बृजेश सिंह, रामू सिंह सहित राहगीरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.