हरिद्वार, मार्च 15 -- मेट्रो अस्पताल और हरिद्वार ग्रीन्स ने रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. अरशद इकबाल ने बताया कि पद्मभूषण एवं पद्मश्री कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पुरुषोत्तम लाल के माध्यम से मानवता की सेवा की जा रही है। बताया कि कैंप में 200 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। कैंप में आईटीसी एचआर यूनिट हेड अल्ताफ हुसैन ने सहयोग दिया। बताया कि कैंप में निशुल्क डॉक्टर परामर्श, दवाइयों का वितरण, स्त्री रोग, हड्डी रोग, ब्लड प्रेशर जांच, वजन जांच, ईसीजी जांच, ब्लड शुगर जांच मेट्रो हॉस्पिटल के अनुभवी स्टाफ ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...