फरीदाबाद, दिसम्बर 17 -- नूंह। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में जिला शिक्षा विभाग द्वारा तावड़ू खंड के सभी विद्यालय प्रमुखों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने की। बैठक में उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और छात्र हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए कि स्थानांतरण अभियान के लिए सभी विद्यालय अपनी सूचनाएं समय पर अद्यतन करें, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी विद्यालय मुखिया की होगी। उन्होंने दसवीं व बारहवीं कक्षा के बोर्ड परिणाम सुधारने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अलग-अलग श्रेणियों में बैठाकर प्रतिदिन परीक्षण आयोजित किए जाएं, ताकि बच्चे लेखन में दक्ष हो सकें और छोटे-छोटे विषयों पर विशेष ध्यान देकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.