गोरखपुर, अप्रैल 15 -- गोरखपुर। जिले एवं प्रदेश में कई विद्यालयों को निपुण बनाने वाले शिक्षकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित तो किया जा रहा है, लेकिन इसके लिए किए गए कड़ी मेहनत और स्वास्थ्य के बारे में अभी भी विभागीय उच्चाअधिकारी उदासीन बने हुए हैं। यह बातें उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मांडलिक मंत्री ज्ञानेंद्र ओझा ने कही। कहा कि मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद भी विभाग के उच्च अधिकारियों ने निशुल्क चिकित्सा सुविधा का कोई आदेश जारी नहीं किया न ही यह सुविधा प्राप्त करने के लिए किसी प्रक्रिया की जानकारी शिक्षकों को दी गई है, जबकि यह एक अप्रैल से लागू होना था। इसे लेकर शिक्षकों में नाराजगी है। अगर इसे लागू नहीं किया गया तो कार्य बहिष्कार की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...