सहारनपुर, जून 18 -- देवबंद। श्री राम कृष्ण सेवा सदन चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में स्टेट हाईवे स्थित श्री राम कृष्ण कैंसर अस्पताल में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में एम्स ऋषिकेश और टाटा मेमोरियल मुंबई के कैंसर विशेषज्ञ सर्जन चिकित्सकों द्वारा शनिवार को रोगियों का उपचार किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट अध्यक्षा एवं महामंडलेश्वर साध्वी आशु ने बताया कि रविवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...