जौनपुर, जनवरी 29 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। डोभी क्षेत्र के हरदासीपुर ग्राम सभा में बुधवार को श्री जगाब्रह्म बाबा एवं मां काली जी सेवा ट्रस्ट द्वारा एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 350 मरीजों का निःशुल्क निदान और इलाज किया गया, साथ ही 20 लोगों ने रक्तदान भी किया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडे, काशी नेत्रालय से डॉ. करिश्मा और दृष्टि होम्योपैथिक क्लिनिक से डॉ. दिशांत पांडे शामिल थे। हृदय रोग विशेषज्ञ के तौर पर त्रिमूर्ति हॉस्पिटल के डॉ. राम मूर्ति सिंह और डॉ. एसके सिंह मौजूद रहे। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित सिंह, डॉ. एसके चौहान और डॉ. अमित सिंह ने भी मरीजों की जांच की। चिकित्सा शिविर में नेत्र रोग, हृदय रोग, जनरल फिजिशियन, चर्म रोग, क...