बांदा, अप्रैल 12 -- बदौसा। कस्बे के निजामीनगर स्थित फतेहगंज रोड़ पर एक अस्पताल में स्व. इम्तियाज़ खान की स्मृति में निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। कहा कि शिविर में विशेषज्ञ डाक्टरों का क्षेत्रीय लोगों को लाभ मिलेगा। शिविर में लगभग तीन सौ मरीजों को डा.आई खान, डा.गुलरेज इक़बाल रहमानी, डॉ. यश जायसवाल, डॉ. अमित कुमार, डॉ. महेशचंद्र, डॉ. आमिर हुसैन, डा. आरज़ू खान, डॉ. एजाज़ महबूब ने मरीजों की जांच के उपरांत अपना परामर्श व दवाएं दी। इस मौके पर शमीम खान, हाजी जहीर खान, इस्माइल खान, साबिर खां चौहान, शाहनवाज़ खान शानू, विजय कुमार रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.