गोरखपुर, अगस्त 8 -- गोरखपुर। राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र गोरखपुर में खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से निशुल्क एक माह का कुकरी और बेकरी प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयन मेरिट के आधार पर प्रथम आवक-प्रथम पावक के अनुसार होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी प्रधानाचार्य अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। आरक्षण व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी नियमों के अनुसार लागू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश फार्म राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र, गोरखपुर के प्रधानाचार्य कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- शिल्पकारों को मिलेगा निःशुल्क 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रशिक्षण से ...