जहानाबाद, मार्च 19 -- जहानाबाद , नगर संवाददाता। मंडल कारा जहानाबाद में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला बंदियों को नालसा द्वारा चलाए जा रहे लीगल एड डिफेंस सिस्टम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी राजीव कुमार डिप्टी चीफ द्वारा दी गई। उन्हें बताया गया कि महिलाएं भी नि:शुल्क विधिक सेवा प्राप्त कर रही हैं। अंडर ट्रायल बंदियों के लिए आवेदन करने पर सरकारी अधिवक्ता द्वारा जमानत और वाद का विचारण किया जाएगा। महिला बंदी इस सुविधा का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें। पुरुष बंदी इस का लाभ ज्यादा ले रहे हैं। इस माह भी 3 पुरुष बंदी को अपने केस में रिहाई मिली है। इस अवसर पर सहायक अधीक्षक निधि कुमारी भी मौजूद रही। फोटो- 19 मार्च जेहाना- 05 कैप्शन- जिले के काको जेल परिसर में गुरुवार को विधिक सेवा प्राधिकार के बारे जानकारी लेतीं महिलाएं।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.