आगरा, अप्रैल 10 -- गीत गोविंद वाटिका में समत्व फाउंडेशन की ओर से भारतीय योग संस्थान का 59वां स्थापना दिवस मनाया गया। नि:शुल्क ऑनलाइन योग क्लास का शुभारंभ भी किया गया। इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आगरा दक्षिण जिला प्रमुख योग गुरु वीपी शुक्ला और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर समरसता संयोजक रमन गुप्ता का योगसाधकों ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। योग गुरु वीपी शुक्ला ने बताया कि भारतीय योग संस्थान की स्थापना 58 वर्ष पूर्व 10 अप्रैल 1967 को तीन उद्देश्य को केंद्र मानकर प्रकाशलाल द्वारा दिल्ली में की गई थी। निःशुल्क योग कक्षाएं आयोजित करना, 'वसुधैव कुटुम्बकम्' और 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' की भावना से समाज की सेवा करना। भारत के सभी राज्यों सहित 23 देशों में भारतीय योग संस्थान द्वारा 4500 से अधिक निःशुल्क नियमित केंद्र संचालित किये...