निशिकांत दुबे से देवघर में मिले रागिनी-संजीव
धनबाद, मई 18 -- धनबाद। झरिया विधायक रागिनी सिंह एवं धनबाद मेयर संजीव सिंह रविवार को देवघर में सांसद निशिकांत दुबे से मिले। दोनों देवघर बाबा वैद्यानाथ और दुमका में बासुकीनाथ की पूजा करने गए थे। पूजा के बाद देवघर में सांसद निशिकांत दुबे के आवास पर मुलाकात हुई। धनबाद भाजपा में इस मुलाकात की चर्चा है। बात करने पर रागिनी सिंह बोलीं कि भेंट के दौरान पारिवारिक और राजनीतिक विषयों पर बात हुई। संगठनात्मक मुद्दे पर भी बात हुई। सांसद निशिकांत दुबे से मुलाकात के कई मायने मतलब निकाले जा रहे हैं। धनबाद भाजपा में खींचतान के बीच निशिकांत से रागिनी-संजीव की मुलाकात महज औपचारिकता है या किसी राजनीतिक उद्देश्य है। यह भी पढ़ें- कर्नाटक के बल्लारी जिला चैंबर प्रतिनिधिमंडल का संप चैंबर देवघर ने किया स्वागत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.