निशा हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई
मेरठ, जुलाई 9 -- सरूरपुर थाना क्षेत्र में निशा चौहान की हत्या का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक तूल पकड़ने लगा है। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि तीन जुलाई को सरूरपुर निवासी निशा चौहान की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। उनका दावा है कि घटना से एक दिन पहले भी पीड़िता पर हमला हुआ था, जिसकी शिकायत थाना सरूरपुर में दी गई थी। पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए वीडियो भी सार्वजनिक किया था। आजाद अधिकार सेना ने इस प्रकरण में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए डीजीपी समेत मेरठ जोन के अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। संगठन ने हत्या की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस पर लगे लापरवाही व राजनीतिक दबाव के आरोपों की जांच की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.