निशा हत्याकांड: मोबाईल की सीडीआर से खुलेंगे हत्या के राज
मेरठ, जुलाई 7 -- पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की हत्या उसके पति ने ही की है। फिर भी पुलिस की जांच अब पूरी तरह तकनीकी साक्ष्यों पर केंद्रित हो गई है। अस्पताल में आरोपी पति प्रदीप से पूछताछ के बाद पुलिस टीम उसके मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड, लोकेशन हिस्ट्री और डिजिटल गतिविधियों का विश्लेषण कर रही है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल डाटा से घटना से पहले की परिस्थितियों और आरोपी के संपर्क में रहे लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। साथ ही पुलिस टीम यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले प्रदीप की किन-किन लोगों से बातचीत हुई, बातचीत का समय क्या था और उसकी लोकेशन घटनाक्रम से किस हद तक मेल खाती है। मोबाइल से मिले डिजिटल इनपुट को पूछताछ के दौरान दिए गए उसके जवाबों से मिलाया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.