गाज़ियाबाद, अप्रैल 28 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। गाजीपुर की नाबालिग निशा विश्वकर्मा हत्याकांड में दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर न्याय पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश्वर शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में निष्पक्ष और न्यायिक जांच की मांग की गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने निशा की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया था, साथ ही दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई है। आरोप लगाया कि घटना की जानकारी लेने पहुंचे पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा पर पथराव कर उन्हें घायल कर दिया गया। ज्ञापन में उनके हमलावरों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की गई। यह भी पढ़ें- कटरिया में किशोरी के परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल, सौंपी सहायता राशि इस दौरान रविंद्र पांचाल, बाबूराम और रमेश विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर...