सीवान, मार्च 20 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के रिसौरा, पोखरा व जिगरहवा में पैक्स चुनाव को ले शांतिपूर्ण मतदान के बाद बुधवार की देर संध्या मनरेगा भवन में बने ब्रज गृह में मतगणना कराई गई। निर्वाचित पदाधिकारी सह वीडियो बिंदु कुमार ने बताया कि मतगणना का सबसे पहला परिणाम रिसौरा पैक्स के निशा कुमारी देवी के पक्ष में आया। निशा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पर रिकॉर्ड मत से जीत दर्ज किया। मिली जानकारी के अनुसार निशा कुमारी देवी को 771, दयानंद प्रसाद को 263, व धर्मेंद्र यादव को 163 मत मिला। दूसरा परिणाम पोखरा पंचायत के निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रामनरेश प्रसाद के पक्ष में आया। जिन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नागेंद्र भारती को पराजित कर तीसरी बार पोखरा पंचायत पैक्स अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। रामनरेश प्रसाद को 541 नागेंद्र भारती को 359 व सुमित्रा द...