गुमला, नवम्बर 7 -- आदिवासी समाज की प्रखर नेत्री निशा भगत के निधन पर श्रद्धांजलि देने झारखंड के तीन पूर्व मुख्यमंत्री गुमला पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सुबह 11.30 बजे डीएसपी रोड स्थित निशा भगत के आवास पहुंचेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के भी दोपहर 12.15 बजे पहुंचने का कार्यक्रम है। तीनों नेता निशा भगत के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों से मिलेंगे।विहिप ने सीबीआई जांच की मांग की विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने आदिवासी कार्यकर्ता निशा कुमारी भगत की मौत की सीबीआई जांच कराने की शुक्रवार को मांग की। उसने आरोप लगाया कि वामपंथी और धर्मांतरण कराने वाले गिरोहों तथा कांग्रेस से जुड़े भूमाफिया तत्वों के ''गठजोड़'' के कारण उनकी मौत हुई। विहिप के राष्ट्...