निशा नर्सिंग होम मामला: न्याय की मांग को लेकर डीजी हेल्थ पर प्रदर्शन, कांग्रेस नेता भी रहे मौजूद
देहरादून, जुलाई 8 -- देहरादून। निशा नर्सिंग होम में इलाज के दौरान निकिता मीना की मौत के मामले में उनके पति सतेन्द्र बिष्ट ने सीएमओ की जांच रिपोर्ट को 'त्रुटिपूर्ण' बताते हुए खारिज कर दिया है। मामले में स्वतंत्र उच्च-स्तरीय मेडिकल बोर्ड से जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को आईटी पार्क स्थित डीजी हेल्थ कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। सतेन्द्र बिष्ट का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने बिना खून की व्यवस्था किए गलत सर्जरी की और मेडिकल रिकॉर्ड छिपाए। न्याय की मांग को लेकर हुए इस प्रदर्शन में पीड़ित परिवार का समर्थन करने के लिए कांग्रेस नेता आकाश गौड़ और फारूक राव भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.