प्रयागराज, अगस्त 12 -- प्रयागराज। शहर की मॉडल निशा चंद्रा ने लखनऊ में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 'मिसेज लखनऊ' का खिताब अपने नाम कर लिया। उनकी इस उपलब्धि से प्रयागराज के राजापुर गंगानगर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में निशा ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा के दम पर अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया। राजापुर गंगानगर निवासी निशा चंद्रा पिछले कई वर्षों से मॉडलिंग और सौंदर्य प्रतियोगिताओं के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अलग-अलग मंचों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी पहचान बनाई है। लगातार मेहनत और मंच पर बेहतर प्रदर्शन के चलते उन्हें विभिन्न आयोजनों में सम्मान भी मिल चुका है। लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान निशा ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्...