निशा को मिली शानदार सफलता
गोपालगंज, मार्च 23 -- हथुआ,एक संवाददाता प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर एकडंगा की छात्रा रिशा कुमारी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में आर्ट्स संकाय में 402 अंक प्राप्त किया है। गांव के गृहस्थ परिवार के भुवनेश्वर प्रसाद की बेटी रिशा ने बिना ट्यूशन पढ़े,केवल सेल्फ स्टडी और स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन की बदौलत यह सफलता प्राप्त की है। रिशा ने बताया कि मेरी सफलता का श्रेय मेरी मेहनत,माता-पिता व शिक्षकों का मार्गदर्शन तथा ईश्वर का आशीर्वाद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.